National
15 हजार किमी ऊंचाई पर स्थित आदि कैलास शिव-पार्वती मंदिर के कपाट बंद, अब मई में मिलेगा दर्शन
संवाद सूत्र, धारचूला । उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र आदि कैलास में विराजमान शिव-पार्वती मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए पांच नवंबर को विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। अब अगले साल मई माह में ग्रीष्मकाल की शुरुआत ह
लेखक Omprakash Awasthi139K पढ़े गए

संवाद सूत्र, धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र आदि कैलास में विराजमान शिव-पार्वती मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए पांच नवंबर को विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। अब अगले साल मई माह में ग्रीष्मकाल की शुरुआत होने पर ही श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन हो सकेंगे।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पांच नवंबर की दोपहर ठीक चार बजे स्थानीय परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट बंद किए गए। कपाट बंद होने की इस पवित्र प्रक्रिया के दौरान मंदिर के पुजारी वीरेंद्र कुटियाल, पाल सिंह और गिरीश सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


