राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए निबंधन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना ऑनलाइन आवेदन के पैक्स और व्यापार मंडलों में धान की बिक्री नहीं हो सकेगी। सरकार ने खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है।
धान बेचने के बाद किसानों के बैंक खाते में 48 घंटे के भीतर राशि भेजने का निर्देश दिया गया है। वहीं, धान खरीद की निगरानी मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही है, ताकि क्रय केंद्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो।