National
झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ, सीधी बहाली वाले दारोगाओं को हाई कोर्ट से राहत
राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने झारखंड पुलिस में दारोगा से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति को लेकर सीधी नियुक्ति और सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (एलडीसीई) के माध्यम से बहाल दारोगा के बीच चल
लेखक Manoj Singh190K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने झारखंड पुलिस में दारोगा से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति को लेकर सीधी नियुक्ति और सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (एलडीसीई) के माध्यम से बहाल दारोगा के बीच चल रहे वरीयता विवाद पर शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया है।
अदालत ने वर्ष 2018 में सीधी नियुक्ति के माध्यम से दारोगा बने अधिकारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सेवा में वरीयता के मामले में सीधी नियुक्ति वाले दारोगा वरिष्ठ हैं और प्रोन्नति के लिए उनकी वरीयता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस फैसले से लंबे समय से लंबित इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


