जागरण संवाददाता, रक्सौल। चंपारण मटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार समेकित बकरी व भेड़ विकास योजना के तहत ग्रामीण पशुपालकों व चयनित लाभार्थियों को अनुदान पर तीन-तीन बकरियां उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही सरकार पशुपालकों के आर्थिकी को बेहतर करने के लिए बाजार भी उपलब्ध कराने का काम करेगी। 
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और बिहार के प्रसिद्ध चंपारण मटन व बकरी के दूध की प्रामाणिकता व ब्रांडिंग को मजबूत करना है। उक्त बातें ग्रामीण विकास सह जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के आईबी के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान कही।