ललन तिवारी, भागलपुर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में उड़ान और इरादों में आसमान छूने का हौसला होता है। अंग की धरती मुंगेर जिले के लक्ष्मीपुर से निकलकर डॉ. प्रीति सिंह ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जो बेटियों के लिए प्रेरणा है।
बचपन से मेधावी रहीं प्रीति ने पढ़ाई के हर पड़ाव पर अपनी योग्यता साबित की। खास बात यह कि उन्होंने अब तक किसी परीक्षा को दोबारा देने की जरूरत नहीं पड़ी।