जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। Integrated Goat and Sheep Development Scheme: देशभर में अपनी खास पहचान बना चुका चंपारण मटन अब ग्रामीण पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने का जरिया भी बनेगा।
बिहार सरकार इस मशहूर व्यंजन को बढ़ावा देने के लिए बकरी पालन को प्रोत्साहित करने जा रही है। इसके तहत चयनित पशुपालकों और लाभार्थियों को अनुदान पर तीन-तीन बकरियां दी जाएंगी।