National
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4,543 सब-इंस्पेक्टर्स को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्तियों में तोड़ा सैफई सिंडिकेट
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बड़े अभियान के क्रम में शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 4,543 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। म
लेखक Digital Desk108K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बड़े अभियान के क्रम में शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 4,543 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनको नियुक्ति पत्र देने के साथ ही कई सलाह भी दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को संबोधित किया और सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया के पारदर्शी होने का उदाहरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले भर्ती और नियुक्ति का मतलब होता था सैफई परिवार के आदेश पर भर्ती और नियुक्ति, सैफई सिंडिकेट हर भर्ती में हावी रहता था और पात्र युवाओं को नौकरी से वंचित रहना पड़ता था। युवा दूसरे प्रदेशों में नौकरी की खातिर चला जाता था और प्रदेश से प्रतिभा पलायन होता था। उन्होंने कहा कि हमने इसको रोकने में सफलता प्राप्त की है।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)