National
गाय-बैलों को पहनाते हैं धान का मुकुट, रातभर गूंजते हैं अहिरा गीत; अनोखा है मानभूम का बंदना पर्व
शेफाली महतो, पुरुलिया। नई फसल की खुशबू, हेमंत की सुनहरी धूप और मादल-धमसा की गूंज। मानभूम की धरती पर बंदना पर्व का रंग चढ़ते ही गांव-गांव उत्सवमय हो उठता है।
लेखक Sudhir Gorai63K पढ़े गए

शेफाली महतो, पुरुलिया। नई फसल की खुशबू, हेमंत की सुनहरी धूप और मादल-धमसा की गूंज। मानभूम की धरती पर बंदना पर्व का रंग चढ़ते ही गांव-गांव उत्सवमय हो उठता है।
झारखंड और पुरुलिया के मानभूम अंचल में मनाया जाने वाला बंदना पर्व महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कृषि संस्कृति, लोकआस्था और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का अनूठा प्रतीक है। इसे गो-वंदना के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व में किसान अपने जीवन और आजीविका के आधार गोधन की पूजा कर उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)