National
109 साल की उम्र में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री केएल गुप्ता का निधन, 60 बार संभाला महामंत्री का पद
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के लगातार 60 बार महामंत्री रहे 109 वर्षीय केएल गुप्ता नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर 12 बजे अपने गोरखपुर के पुर्दिलपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले एक स
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के लगातार 60 बार महामंत्री रहे 109 वर्षीय केएल गुप्ता नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर 12 बजे अपने गोरखपुर के पुर्दिलपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्तमान में वह यूनियन के अध्यक्ष थे। पिछले साल अस्वस्थता पर उन्होंने महामंत्री का पद छोड़ दिया था।
उनके निधन की खबर से पूर्वोत्तर रेलवे ही नहीं भारतीय रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और एनई रेलवे मजदूर यूनियन ही नहीं अन्य कर्मचारी संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्र, फेडरेशन के सहायक महामंत्री नरमू के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी, फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी व यूनियन के संयुक्त महामंत्री ओंकार नाथ सिंह, मंडल मंत्री संजय कुमार पांडेय आदि पदाधिकारियों ने शोक-संवेदना व्यक्त की है।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)