National
जहरखुरानी रोकने को रेलवे और रोडवेज अलर्ट, औरैया में स्टेशनों और बस अड्डों पर बढ़ी चौकसी
जागरण संवाददाता, औरैया। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे और रोडवेज प्रशासन सतर्क हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता पर जोर
लेखक Gaurav Kumar Porwal153K पढ़े गए
-1793951947232.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, औरैया। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे और रोडवेज प्रशासन सतर्क हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने की सलाह दी जा रही।
त्योहार के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अन्य महानगरों से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं। इस दौरान बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से असामाजिक तत्वों की सक्रियता की आशंका रहती है।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)