National
फिरोजाबाद में गश्त कर रही पुलिस टीम का वाहन पेड़ से टकराया, चार पुलिसकर्मी घायल
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकली पुलिस टीम गुरुवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में गांव तोतलपुर के समीप पुलिस की सूमो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क क
लेखक Digital Desk103K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकली पुलिस टीम गुरुवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में गांव तोतलपुर के समीप पुलिस की सूमो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है।
हादसा गुरुवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। पुलिस टीम सूमो से इलाके में गश्त कर रही थी। वाहन गांव तोतलपुर के पास पहुंचा, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार सूमो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)