जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ ट्रेकर्स में से एक और का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है।
इसके साथ ही हादसे में अब तक सात ट्रेकर्स के शव मिल चुके हैं, जबकि एक ट्रेकर अभी लापता है। एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से तीनों शव बरामद किए।
एक लापता ट्रेकर की तलाश जारी 
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एसडीआरएफ और निम की संयुक्त टीम ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से सर्च अभियान की जानकारी दी।