National
गोरखपुर के गोड़धोइया नाला में बहना है साफ पानी, गिरा रहे गंदगी
दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर। वर्षा का पानी 17 वार्डों से होते हुए रामगढ़ताल में पहुंचाने के लिए बनाया गया गोड़धोइया नाला में गंदगी गिराई जाने लगी है। सेप्टिक टैंकों से निकाली गई गंदगी टैंकरों के माध्यम से नाले में गिराई जा
लेखक Durgesh Tripathi129K पढ़े गए

दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर। वर्षा का पानी 17 वार्डों से होते हुए रामगढ़ताल में पहुंचाने के लिए बनाया गया गोड़धोइया नाला में गंदगी गिराई जाने लगी है। सेप्टिक टैंकों से निकाली गई गंदगी टैंकरों के माध्यम से नाले में गिराई जा रही है। टैंकर चालक दिनदहाड़े नाला को गंदा कर रहे हैं। दैनिक जागरण की पड़ताल में जेल बाईपास पर टैंकर की गंदगी नाले में गिराने की पुष्टि हुई।
मनमानी का आलम यह है कि वीडियो बनाने और गंदगी नाला में गिराने के कारण होने वाले नुकसान की जानकारी देने के बाद भी टैंकर से पूरी गंदगी गिराने के बाद ही चालक माना। गंदगी के कारण गोड़धोइया नाला का पानी काफी देर तक काला रहा। यह पानी रामगढ़ताल में चला गया।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)