राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाह सुबह 11.50 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट्स कलर) से अलंकृत करेंगे।
गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्योत्सव समारोह में उनकी मौजूदगी प्रदेश के स्थापना दिवस से जुड़े आयोजनों का प्रमुख आकर्षण रहेगी।