जागरण संवाददाता, देहरादून। रोशनी, उल्लास और परंपराओं का पर्व दीपोत्सव इस बार पांच नहीं, छह दिन तक चलेगा। सामान्य तौर पर धनतेरस से भाई दूज तक पांच दिवसीय दीपावली पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार तिथियों के क्रम और हनुमान जन्मोत्सव के अलग दिन पड़ने से उत्सव का सिलसिला छह दिनों तक चलेगा।
शुक्रवार को धनतेरस से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद शनिवार को नरक चतुर्दशी और हनुमान जन्मोत्सव, रविवार को दीपावली, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।