राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में चयनित 4543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
पुलिस लाइन लखनऊ में सुबह 11 बजे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी संख्या में नए उपनिरीक्षक मिलेंगे।
भर्ती में नागरिक पुलिस के 4242 उपनिरीक्षक, पीएसी के 135 प्लाटून कमांडर, विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के 60 प्लाटून कमांडर तथा महिला बटालियनों के लिए 106 महिला उपनिरीक्षकों का चयन किया गया है। इनमें नागरिक पुलिस के 3394 पुरुष और 848 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।