जागरण संवाददाता, हापुड़। पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ धनतेरस पर्व शुक्रवार (आज) से शुरू हो रहा है। इस पर्व पर मान्यता है कि बर्तन खरीदने से घरों में सुख-समृद्धि का वास रहता है। बर्तन कारोबारी धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं।
इसके अलावा, सोना चांदी के आभूषणों की खरीदारी पर लोगों का ज्यादा जोर रहने की उम्मीद है। सोना चांदी की खरीदारी को लोग रुपया निवेश की नजर से भी देख रहे हैं। सर्राफा बाजार गुलजार हो गया है बस अब ग्राहकों का इंतजार है। आटोमोबाइल सेक्टर में भी काफी बिक्री हो रही है। वहीं, धनतेरस के दिन कई लोग अपने प्लाट-फ्लैट की भी रजिस्ट्री कराएंगे।