जागरण संवाददाता, पटना। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का प्रवर्तक व देवताओं का वैद्य माना जाता है। उनकी स्मृति में प्रति वर्ष धनतेरस के दिन धन्वंतरि पूजन कर आयुर्वेद की समृद्ध चिकित्सा परंपरा को याद किया जाता है। अक्सर आयुर्वेद का मतलब जड़ी-बूटियों, काढ़े और पंचकर्म को माना जाता है। 
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के अधीक्षक डॉ. शिवादित्य ठाकुर ने बताया कि उनके अस्पताल में मोतियाबिंद से लेकर हर्निया, हाइड्रोसील और किडनी स्टोन तक की शल्य क्रिया होती है। नेत्र विभाग में मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक फेको तकनीक से किया जा रहा है जबकि फिस्टुला के उपचार में आयुर्वेद की पारंपरिक क्षार सूत्र पद्धति अपनाई जा रही है।