डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार देर रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। शुक्रवार देर रात घनी मार्केट में आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग विकराल रूप धारण करते हुए तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।