डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में एक महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी। नदी में मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया।
निजी समस्या से परेशान थी महिला
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार रात कुक्के सुब्रह्मणय में कुमारधारा पुल के पास हुई। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी निजी समस्याओं को लेकर परेशान थी और उसने अपनी जान देने के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि जब वह पानी में थी, तब एक मगरमच्छ ने उसे काट लिया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं।