राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शुक्रवार को देहरादून में होने वाली जनसभा को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। पार्टी ने जनसभा में शक्ति प्रदर्शन कर 35 से 40 हजार लोगों के जुटने का दावा किया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि शाह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी का मानना है कि उनका संबोधन प्रदेश की चुनावी रणनीति और संगठन की आगामी दिशा को धार देगा।