जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव के दसवें संस्करण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए रामनगरी पूरी तरह सजकर तैयार हो रही।
आयोजन को भव्य व आकर्षक स्वरूप देने में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलाकार और स्थानीय नागरिक भी जुटे हैं। रामकथा पार्क के समीप मुख्य सड़क और होटल सरयू यात्री निवास के सामने का पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजाया जा रहा है।