दीपक बहल, अंबाला। 1857 की क्रांति का पहला बिगुल मेरठ से नहीं, बल्कि उससे नौ घंटे पहले अंबाला छावनी की धरती पर बजा था। यह केवल इतिहास का एक प्रसंग नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों के साहस और बलिदान की गाथा है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में वह स्थान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे। यह बात परिवहन मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृति में बनाए गए शहीद स्मारक के लोकार्पण समारोह में कही।