केके शर्मा, घुंघचाई (पीलीभीत)। अंग्रेजी हुकूमत के दौर में देश की आजादी के लिए आवाज उठाना आसान नहीं था। शासन के खिलाफ खुलकर बोलने वालों पर पहरा था और क्रांतिकारियों को पकड़कर जेल में डालने के साथ कड़ी सजा दी जाती थी। ऐसे समय में धार्मिक आयोजन और नाट्य मंचन लोगों तक संदेश पहुंचाने का माध्यम बने।
घुंघचाई की ऐतिहासिक रामलीला इसी विरासत से जुड़ी है। स्थानीय जानकारी के अनुसार जिले में सबसे पहले रामलीला की शुरुआत घुंघचाई गांव में हुई थी।