National
हरियाणा सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को दीवाली तोहफा, महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सातवें वेतन एवं पेंशन आयोग के तह
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए
-1793903362754.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सातवें वेतन एवं पेंशन आयोग के तहत वेतन व पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों तथा पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर जारी आदेश के अनुसार बढ़ा महंगाई भत्ता व महंगाई राहत नवंबर के वेतन एवं पेंशन के साथ दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर में होगा। जुलाई से अक्टूबर तक के चार माह का बकाया (एरियर) जनवरी में जारी किया जाएगा।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)