संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा)। झारखंड के जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की बाबूपुर पंचायत के रणचापड़ गांव में कृषक पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मृदा संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सरसों की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी देते हुए श्री विधि अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर फसल का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।