गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को 2027 से उड़ानों के टर्मिनल और एयरपोर्ट को लेकर सतर्क रहना होगा।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के पुनर्विकास के कारण कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानांतरित की जाएंगी।
हालांकि, दिल्ली-मुंबई की अधिकांश घरेलू उड़ानें मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से ही संचालित होंगी।