National
धनतेरस 2026 : 8 नवंबर को 70 मिनट की मुहूर्त ट्रेडिंग; स्कूटी की 40% बुकिंग, सिक्कों पर छूट, रियल एस्टेट में ₹30 करोड़
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Dhanteras Diwali Market Muhurat Trading: सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की आराधना का महापर्व दीपावली और धनतेरस को लेकर भागलपुर का बाजार पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को धनतेरस के पावन
लेखक Parimal Kumar Singh196K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Dhanteras Diwali Market Muhurat Trading: सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की आराधना का महापर्व दीपावली और धनतेरस को लेकर भागलपुर का बाजार पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को धनतेरस के पावन अवसर पर शहर के बाजारों में जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद है।
बाजार विश्लेषकों और प्रमुख कारोबारियों के अनुसार, इस बार भागलपुर जिले में करीब 300 से 350 करोड़ रुपये का व्यापक व्यापार हो सकता है। हालांकि विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित रहने की चिंता बनी हुई है, इसके बावजूद ग्राहकों के उत्साह और बढ़ते बजट ने व्यापारियों के चेहरे पर चमक ला दी है।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)