National
सिरसा में साइकिल-बाइक की टक्कर, महिला की मौत और तीन घायल
संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। डबवाली के गांव शेरगढ़ के पास साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचक
लेखक Amandeep Kamboj113K पढ़े गए
-1793908141127.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। डबवाली के गांव शेरगढ़ के पास साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम गांव चौटाला निवासी मोना अपनी बेटी सोना और दामाद पवन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डबवाली से अपने गांव वापस लौट रही थी। मोटरसाइकिल उनका दामाद पवन चला रहा था। इसी दौरान गांव शेरगढ़ के टी-प्वाइंट के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक साइकिल से टक्कर हो गई। जिससे वह रोड पर गिर गए।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)