National
हिसार में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
जागरण संवाददाता, हांसी। भाटला गांव में हाल ही में 51 वर्षीय नरेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जो सुलहेडा गांव का निवासी था। मृतक के परिजनों ने राहुल के ससुर राजकुमार और सास पिंकी निवासी भा
लेखक Pardeep Duhan87K पढ़े गए
-1793908003884.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हांसी। भाटला गांव में हाल ही में 51 वर्षीय नरेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जो सुलहेडा गांव का निवासी था। मृतक के परिजनों ने राहुल के ससुर राजकुमार और सास पिंकी निवासी भाटला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई रमेश कुमार ने बताया कि नरेश कुमार के बेटे राहुल की शादी मार्च 2026 में गांव भाटला निवासी राजकुमार की बेटी सिमरन के साथ हुई थी। शादी के बाद राहुल और उसके ससुराल पक्ष के बीच अनबन चल रही थी। सिमरन ने थाना सदर हांसी में दहेज और छेड़छाड़ संबंधी शिकायत भी दे रखी थी।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)