जागरण संवाददाता, सिरसा। नानकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक वेल्डर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मुसाहिबवाला निवासी 34 वर्षीय छिन्द्रपाल सिंह के रूप में हुई है। वह मंगाला स्थित एसडी फोम इंस्टीट्यूट फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था।
हादसे के बाद वह सड़क किनारे खेतों में जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना चार नवंबर की शाम की बताई गई है। पुलिस ने मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।