National
फतेहाबाद में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
संवाद सूत्र, रतिया (फतेहाबाद)। रतिया उपमंडल के रतनगढ़ गांव में करीब 10 दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई गुरमीत कौर की बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से स्वजन में शोक है और गां
लेखक Vishnu Kumar180K पढ़े गए
-1793909046064.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, रतिया (फतेहाबाद)। रतिया उपमंडल के रतनगढ़ गांव में करीब 10 दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई गुरमीत कौर की बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से स्वजन में शोक है और गांव में भी मातम पसरा है। स्वजन के अनुसार, गुरमीत कौर एक निजी स्कूल में सेवादार थीं। गत 26 अक्टूबर को दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपनी दो सहयोगी सेवादारों के साथ पैदल गांव लौट रही थीं।
इसी दौरान पंजाब की ओर से आ रही पिक-अप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गुरमीत कौर को पिक-अप चालक ने रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद चालक और उसके सहयोगी उन्हें उपचार के लिए पहले फतेहाबाद, फिर हिसार और अंत में बठिंडा के निजी अस्पताल ले गए।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)