National
'महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा निकाल रही पदयात्रा', अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा पदयात्रा के नाम पर सत्ता संरक्षण में पूरे प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार का
लेखक Dilip Sharma134K पढ़े गए
-1793902637883.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा पदयात्रा के नाम पर सत्ता संरक्षण में पूरे प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार का कोई जवाब नहीं है। इसीलिए सड़क पर उतर कर जनता को भ्रमित कर रही है। इस अराजकता से व्यापारी, छात्र, आम जनता सभी परेशान है।
सपा प्रमुख ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक में कहा कि भाजपा की पदयात्रा ने लखनऊ में ‘ट्रैफिक अराजकता’ फैलाकर लोगों को तकलीफ पहुंचाई है। इसी तरह से त्योहारी सीजन में पदयात्रा करके पहले से ही जाम से परेशान कानपुर शहर में अराजकता फैलाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल की सरकार के बावजूद भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)