National
सिरसा में घर में घुसकर चोरी, ज्वेलरी और नकदी उड़ा ले गए चोर
जागरण संवाददाता, सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव भड़ोलयावाली में घर से सोने के टाप्स, चांदी के कड़े और 20 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया
लेखक Subhash Agnihotri156K पढ़े गए
-1793909401526.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव भड़ोलयावाली में घर से सोने के टाप्स, चांदी के कड़े और 20 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता हरजीत कौर ने थाना रानियां में शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की मांग की है।
हरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि गत दो अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने पति के साथ घूमने गई थी। उस समय उनकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी बलदेव सिंह उनके घर आया और उनकी बेटी को बातचीत में उलझा लिया।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)