जागरण संवाददाता, कन्नौज। अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि उसने पत्नी को पहले कमरे के अंदर बेड पर बांधा और फिर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। महिला का शरीर जलकर कंकाल में बदल गया और गृहस्थी भी जल गई।
इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपित अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर सीधे पुलिस चौकी पहुंचा व आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पड़ोसियों से भी कहा था कि दीपावली पर दीया नहीं, उसका घर जलेगा। आरोपित सुखवीर सिंह हरियाणा के हिसार की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।