National
वाराणसी में धनतेरस पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा मां अन्नपूर्णा का दरबार, 5 दिन तक मिलेगा ‘खजाना’ प्रसाद
जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में धनतेरस और अन्नकूट महापर्व पर विशेष आयोजन होंगे, मंदिर प्रशासन के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस के दिन प्रातः 4 बजे मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा, भव्य शृंगार और महाआरती होगी
लेखक Jagran News60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में धनतेरस और अन्नकूट महापर्व पर विशेष आयोजन होंगे, मंदिर प्रशासन के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस के दिन प्रातः 4 बजे मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा, भव्य शृंगार और महाआरती होगी, आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन शुरू होंगे और उन्हें पावन प्रसाद ‘खजाना’ वितरित किया जाएगा।
यह व्यवस्था 10 नवंबर को अन्नकूट महापर्व की रात शयन आरती तक लगातार जारी रहेगी, वहीं अन्नकूट पर 10 नवंबर को मध्याह्न भोग आरती में बाबा विश्वनाथ को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जिसमें मिष्ठान, फल, मेवे और पारंपरिक व्यंजन होंगे।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)