जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव-2027 को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार चंपा देवी पार्क में संस्कृति, कला, साहित्य और लोक परंपराओं के साथ आधुनिक विकास की झलक भी देखने को मिलेगी।
महोत्सव में आने वाले लोगों को मनोरंजन के साथ ज्ञान-विज्ञान, हस्तशिल्प, कृषि और तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनियों का भी अनुभव मिलेगा। आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह ने चम्पा देवी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।