National
पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर दी धमकी
संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विदेशी नंबर से काल और वायस मैसेज भेजकर रोहित ग
लेखक Vinod Kumar176K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विदेशी नंबर से काल और वायस मैसेज भेजकर रोहित गोदारा गैंग के नाम पर उन्हें धमकाया गया। रंगदारी न देने पर उनके लाइव अखाड़े बंद करवाने और जान से खत्म करने की चेतावनी दी गई।
शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने कार्रवाई की है। सराभा नगर निवासी कमल ग्रेवाल ने पुलिस को बताया कि वहां उनका म्यूजिक कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के दो कर्मचारी उनके लाइव म्यूजिकल कार्यक्रमों की बुकिंग संभालते हैं। 20 अक्टूबर को वह पटियाला में दशहरा कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे, तभी विदेशी नंबर से कई मिस्ड काल और वायस मैसेज आए।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)