दीपक बहल, अंबाला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अंबाला की ऐतिहासिक धरती पर बना 1857 की क्रांति का शहीद स्मारक देश के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम करेगा। यह केवल ईंट-पत्थरों से बना स्मारक नहीं, बल्कि उन लाखों ज्ञात-अज्ञात वीरों के बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।