डिजिटल डेस्‍क, अयोध्या। अयोध्या में रामकथा पार्क में एक भव्य रामरथ तैयार किया जा रहा है, जो इस बार दसवें दीपोत्सव की मुख्य आकर्षण बनेगा। पर्यटन विभाग व संस्कृति विभाग द्वारा चयनित कंपनी मोक्ष एडवर्टाइजिंग एंड इवेंट्स मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार 16 फीट लंबे, 12 फीट चौड़े और 15 फीट ऊंचे इस रामरथ पर जगत के पालनहारी भगवान श्रीराम विराजमान होंगे। उनके साथ माता सीता, लक्ष्मणजी, हनुमानजी तथा अन्य दिव्य स्वरूप भी विराजेंगे।