जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दीपावली से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए काम करने वाले श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से अपनी मेहनत की कमाई का इंतजार कर रहे श्रमिकों के बैंक खातों में अब बकाया मजदूरी पहुंचने की उम्मीद है।
शासन ने वीबी-जी राम जी (VB-G Ram G) योजना के तहत लंबित मजदूरी का भुगतान सात नवंबर तक हर हाल में श्रमिकों के खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में इसके तहत 22,331 श्रमिकों को कुल दो करोड़ 21 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।