जागरण टीम, हिसार/पानीपत। प्रदेश में आज विजयादशमी पर जगह-जगह रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा। पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित शालीमार मैदान में 221 फीट ऊंचा रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकों को 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
करीब 70 लाख रुपये की लागत से हो रहे आयोजन में रावण दहन के साथ आतिशबाजी भी होगी। वहीं हिसार में पुराना राजकीय कालेज मैदान में खड़े पुतलों की सुरक्षा के लिए कटला रामलीला कमेटी ने बाउंसर तैनात किए हैं। पिछले वर्ष कुछ शरारती तत्वों ने पुतलों को समय पूर्व ही आग लगा दी थी।