National
छठ पूजा पर ट्रेनों में भीड़ से मिलेगी निजात, लखीमपुर-गोला होकर गुजरेगी रामनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन
संवादसूत्र, लखीमपुर। छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों का रुख करते हैं। इससे नियमित ट्रेनों में
लेखक Avneesh Shukla96K पढ़े गए
-1793411905369.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवादसूत्र, लखीमपुर। छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों का रुख करते हैं। इससे नियमित ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी और लंबी प्रतीक्षा सूची की समस्या खड़ी हो जाती है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रामनगर से पाटलिपुत्र (पटना) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रामनगर से पाटिलपुत्र के बीच सात से 21 नवंबर और पाटिलपुत्र से रामनगर के बीच आठ से 22 नवंबर तक तीन- तीन फेरों में चलेगी।
रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामनगर से यह ट्रेन सुबह 5:50 पर चलकर दोपहर दो बजे मैलानी, 02:30 बजे गोला और तीन बजे लखीमपुर पहुंचकर सीतापुर, गोंडा और बस्ती के रास्ते अगले दिन सुबह 07:35 पर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामनगर से यह ट्रेन सुबह 5:50 पर चलकर दोपहर दो बजे मैलानी, 02:30 बजे गोला और तीन बजे लखीमपुर पहुंचकर सीतापुर, गोंडा और बस्ती के रास्ते अगले दिन सुबह 07:35 पर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)