संवाद सूत्र, मंगलपुर, (महराजगंज)। अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद में जेठानी और उसके बच्चे पर कड़ाही का खौलता तेल फेंकने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित देवरानी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
पीड़िता की भाभी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ननद की शादी करीब 12 वर्ष पहले परतावल क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। ननद का पति विदेश में रहकर काम करता है। आरोप है कि ननद के पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है।