नवीन नवाज, श्रीनगर। लालचौक का घंटाघर अब सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। यहां स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आए पर्यटक भी सुबह-शाम बेखौफ नजर आते हैं। डाउन-टाउन, सोपोर और त्राल जैसे इलाकों के नाम से अब पहले जैसा भय नहीं जुड़ता। जम्मू-कश्मीर में बीते सात वर्षों के दौरान बदले जनजीवन और सुरक्षा परिदृश्य की यह एक तस्वीर है।
हालांकि आतंकवाद की चुनौती पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, लेकिन संगठित पत्थरबाजी, बंद और अलगाववादी गतिविधियों के प्रभाव में उल्लेखनीय कमी के बीच 15,940 करोड़ का औद्योगिक निवेश और पर्यटकों की संख्या का 2.36 करोड़ के पार पहुंचना बता रहा है कि देश दुनिया का जम्मू कश्मीर में भरोसा मजबूत हुआ है।