डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को उसके एनवीएस- 03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ18 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी। इस मिशन में नेवीगेशन सैटेलाइट एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर इसरो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को शुभकामना देते हुए कहा कि इससे भारत को अपना खुद का नेविगेशन सिस्टम बनाने में मदद मिलेगी।