पीटीआई, श्रीहरिकोटा। भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का अहसास कराया है। अब भारत विदेशी नेविगेशन प्रणालियों के भरोसे नहीं रहेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली 'नाविक' (नेविगेशन विद इंडियन कान्स्टेलेशन) को नई शक्ति देने के लिए अगली पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर आर्बिट (जीटीओ) में स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही स्वदेशी 'नाविक' बेहद शक्तिशाली और सटीक हो गया है।