जागरण संवाददाता, जींद। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हो रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिवाहा गांव की मनीषा भनवाला ने गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया है। मनीषा विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं। मनीषा ने 59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।