National
हिमाचल के सिरमौर में सीएचसी भवन का वर्चुअल उद्घाटन, 18 पंचायतों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की जनता को आखिरकार करीब दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नौहराधार क्षेत्र की 18 पंचायतों के लोगों को करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नए सामुदायिक स्वास्
लेखक Digital Desk192K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की जनता को आखिरकार करीब दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नौहराधार क्षेत्र की 18 पंचायतों के लोगों को करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन मिल ही गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से नए भवन का उद्घाटन किया तथा वर्चुअल से ही लोगों को संबोधित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शाडिल और श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे। दैनिक जागरण ने सीएचसी के पुराने जर्जर हो चुके भवन की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जर्जर भवन में कुछ दिन पहले रात्रि चौकीदार तथा डॉक्टर पर दिन में छत से प्लास्टर गिर कर घायल हुए थे।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)