जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के असर से राजधानी सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश और ठंडी हवा के चलने से अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सक्रिय हुए गहरे अवदाब का सीधा असर पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।
लखनऊ में सुबह से ही घने बादल छाए रहे और तेज हवा ने मौसम खुशनुमा कर दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी लखनऊ समेत 20 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बरसात की चेतावनी जारी की है।